फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना में मोबाइल की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। चोर गांव में बुधवार की रात्रि मोबाइल दुकान की छत उखाड़कर लाखों के मोबाइल व अन्य सामान चुराकर ले गए। सांकल पुट्ठी गांव निवासी अंकुर पुत्र तेजवीर ने बताया कि उसकी पिलाना गांव मोबाइल की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर गया । उसने बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोली तो दुकान की छत उखड़ी थी और दुकान से सामान गायब था। चोर दुकान से दर्जनों मोबाइल, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। सामान की कीमत ढाई लाख रुपये लगभग है। दुकानदार ने बालैनी थाने में तहरीर दी। चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा पिलाना बस स्टैंड पर पिछले छह माह से दुकानों में चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस चोर नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें