बागपत। शहर मोहल्ला कुरैशियान में पिता पुत्र पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुफ्फू व उसके बेटे सलमान पर दिल्लू, मान व गुल्लू ने हमला कर दिया था। पीड़ितों ने आरोपियों पर रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने सलमान की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।