बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में रविवार को शाम के समय खेतों में काम कर रहे किसान पर जंगली शूकर के एक झुंड ने हमला कर घायल किया। घायल किसान संजीव बावली गांव है। रविवार को शाम के समय वह खेतों में ज्वार काट रहा था, तभी ईख से जंगली सुअरों का एक झुंड निकल आया और उस पर हमला बोल दिया। संजीव के शोर की आवाज सुनकर लोग लाठी-डंडे लेकर उधर दौड़े और शूकरों को भगाकर और घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।