बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के फजलपुर सुंदरनगर गांव के जंगल में शनिवार की रात में ग्रामीणों द्वारा बदमाशों के देखे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों कांबिंग की। बदमाश नहीं मिले। फजलपुर गांव के ग्रामीणों ने आबादी से सटे जंगल में कई हथियारबंद बदमाश देखे गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी सूचना। इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र बिष्ट पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ कई घंटों तक जंगलों कांबिग की, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बदमाश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कांबिंग कराई गई, लेकिन कोई नहीं मिला।