फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टा प्रहलाद गांव में मकान से नगदी समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव में रविवार की रात में चोर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी योगेश पुत्र नेपाल अपने दो भाइयों मामचंद और मनोज के साथ एक ही घर मे रहता है। योगेश ने बताया कि वह रविवार की रात में नीचे कमरों के ताले लगाकर अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। जब वह सुबह छह बजे नीचे उतरे तो घर का सारा सामान बिखरा था। चोर यहां से 1.60 लाख रुपये की नगदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। योगेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजेश भारती ने कहा मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें