फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु हत्याकांड के गवाह को कत्ल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आस मोहम्मद हत्याकांड में मुख्य गवाह को जेल से कत्ल की धमकी दी । पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। मोहल्ला देशराज पुराना कस्बा बागपत निवासी फहमीदा पत्नी सुबराती ने एसपी को बताया कि सात जनवरी 2018 को उसके बेटे आस मोहम्मद उर्फ आशु की हत्या की। उसने कोताना निवासी इरफान, उसके बेटे दानिश, शाहिद, अफरीदी के खिलाफ बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । आरोपी इरफान जिला कारागार में बंद है, जबकि अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इस केस में फहमीदा मुख्य गवाह है। उसने जेल में बंद इरफान पर मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एसपी से सुरक्षा की मांग की। एसपी ने जांच कराकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें