दोघट (बागपत)। शनिवार को निरपुड़ा गांव निवासी दो युवक भड़ल में ठेके पर शराब खरीदने पहुंचे। ठेके के सेल्समैन ने शराब की बोतल पर रेट के हिसाब से अधिक रुपये काट लिए। ओवर रेट को लेकर युवकों ने ठेके पर हंगामा शुरू कर दिया। सेल्समैन और युवकों में गाली गलौच हुई और देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। इस संबंध में निरपुड़ा निवासी गौरव ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।