बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर शनिवार को देर शाम पांच युवकों ने एक शूटर को तमंचों के बटों से हमलाकर अधमरा कर दिया। उसने इसकी सूचना को दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। अनिकेत पुत्र विनय मलिक अर्जुनपुरम बड़ौत का रहने वाला है। कक्षा 12 का छात्र है। वह नगर की एक शूटिंग रेंज पर शूटर है। वह शनिवार को किसी काम के लिए बिजरौल रोड आया और उसे घेरकर तमंचों के बेटों से हमला कर अधमरा कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।