बागपत।
शहर क्षेत्र से अपहृत किशोरी की तलाश में बागपत पुलिस ने लखनऊ व इलाहाबाद में कई स्थानों दबिशें दी, लेकिन उसका पता नहीं लगा। पुलिस बैरंग वापस लौट आया।
शहर क्षेत्र से 15 दिन पहले कुछ युवक बहला-फुसला कर किशोरी का अपहरण कर ले गए । इस मामले में किशोरी की मां ने कुछ युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस तभी से किशोरी का पता लगाने के प्रयास कर रही है। पुलिस को सूचना मिली किशोरी लखनऊ में रह रही थी। इस सूचना पर एसआई बाजी लाल भास्कर ने पुलिस टीम के साथ लखनऊ में पहुंचकर कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही किशोरी को लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने इलाहाबाद में दबिश देकर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई है। एसआई बाजी लाल भास्कर ने बताया कि किशोरी की तलाश में लखनऊ और इलाहाबाद में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।