फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन जिला स्तर पर किया । डॉ. जितेंद्र नैन को जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री अतुल कुमार आत्रेय को मनोनित किया गया। बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया । एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठोर ने प्रांतीय अनुमोदन पर जिला कमेटी का गठन किया । इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नैन और जिला महामंत्री अतुल कुमार आत्रेय को मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार कर डॉ. पदम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनीता चौहान और बिजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, नीरज उज्ज्वल को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार को संयुक्त महामंत्री, संजीव कुमार को संगठन मंत्री, जोगेंद्र सिंह, रीना चौधरी को प्रचार मंत्री, अमित कुमार को लेखाकार, बंसत कुमार को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र नैन और जिला महामंत्री अतुल कुमार आत्रेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को उठाया जाएगा। परिषदीय शिक्षकों को प्रशासन द्वारा गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है, इससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने बीएसए को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें