फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव के मजदूर की हरियाणा के कमासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी बल्लू का 35 वर्षीय बेटा परवेज उर्फ कल्लू मजदूरी करता था। तहेरे भाई नूर मोहम्मद ने बताया कि वह गांव के ही दिल बहार, मोनू, नूरा और निसार के साथ ईंट के ट्रक पर काम रहा था। मंगलवार की रात में दिल्ली में ईंट उतारकर हरियाणा होते ट्रक से बागपत आ रहे थे। जब वे दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर कमासपुर गांव के पास पहुंचे तो ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद सभी ट्रक छोड़कर पैदल ही जंगल की तरफ भाग लिए। भागते समय परवेज के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। रात में परिजन परवेज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव सुपुर्दे खाक कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें