शराबी पति ने पत्नी को बेल्टों से पीटा
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में शराबी पति ने पत्नी को बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उसने पत्नी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में पुलिस पहुंची और वह पति को कोतवाली ले गई। घायल सोनू पत्नी अमित बावली गांव की रहने वाली है। उसका मायका मथुरा में है। आए दिन उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार को बहन की लड़की सीमा भी उसके पास आई हुई थी और उसका पति अमित शराब के नशे में आया और उसके साथ पहले बेल्टों से पिटाई की और फिर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।