फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से फिर मांगी 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में शिक्षक सुशील चंद से मोबाइल फोन पर मैसेज कर फिर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी । उनसे एक माह पहले भी रंगदारी मांगी । इसकी रिपोर्ट दोघट थाने में दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी निवासी सुशील चंद पुत्र पूरन चंद हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। इसमें गाली गलौच कर उनसे 20 लाख रूपये की रंगदारी मांगी। मैसेज में यह भी लिखा है कि यह रकम गाजियाबाद में अपने रिश्तेदार अनिल शर्मा को दे देना और न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। शिक्षक से एक माह पहले भी मोबाइल फोन पर इसी व्यक्ति द्वारा 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले में उन्होंने दोघट थाने पर एक को नामजद और एक अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर से शिक्षक से रंगदारी मांगी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस दे दी । पुलिस ने जिस नंबर से मैसेज आया है, उसकी जांच शुरू कर दी। उधर, एसपी जय प्रकाश ने कहा वह मामले की जांच करा रहे हैं, उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें