बागपत। जौहड़ी गांव के ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर अवगत कराया कि हिलवाड़ी में हत्या के मामले में गांव के युवक को झूठा नामजद किया है। वारदात के वक्त वह पटियाला अपने रिश्तेदारी में गया था। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
हिलवाड़ी गांव में तीन दिन पहले गोली बरसाकर एक युवक अमित की हत्या कर दी । इसमें पूर्व प्रधान सहित कई लोग घायल हो गए थे। जौहड़ी गांव निवासी मुकुल उर्फ भीमा को नामजद किया । बुधवार को जौहड़ी गांव के लोग आरोपी के भाई सुधीर के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि हिलवाड़ी गांव में हुए हत्याकांड में मुकुल की झूठी नामजदगी की । वारदात के वक्त वह पटियाला में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। एसपी जयप्रकाश से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इसमें पूर्व प्रधान बबलू, रामकिशन, रामबीर, राहुल, राजेंद्र और राहुल मौजूद रहे।