फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर जानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर जानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। लूट के विरोध पर शिक्षक अरविंद की हत्या करने के आरोप में घिरे हिस्ट्रीशीटर जान मोहम्मद उर्फ जानू के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने इस बार कोर्ट की अवहेलना करने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
रमाला गांव निवासी शिक्षक अरविंद मुकंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की 29 जुलाई को छुट्टी होने के बाद अपने साथी शिक्षक विकास के साथ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। सोंटी गांव के रजबाहे के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने मुकंदपुर गांव के प्रधान के भाई और साथी शिक्षक विकास पर हत्या करने की आशंका जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने दो जुलाई को लूटी विकास की बाइक बरामद कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा थाना दोघट के हिस्ट्रीशीटर जान मोहम्मद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट के विरोध पर अरविंद की हत्या की । तीनों ही आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोर्ट से आरोपी जान मोहम्मद के गिरफ्तारी वारंट हो गए । इसके बाद भी आरोपी न कोर्ट में पेश हुआ और न ही पुलिस उसको पकड़ पाई। पुलिस ने कोर्ट की अवहेलना मानकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी जल्द नहीं पकड़ा जाता है तो पुलिस उसके मकान की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें