शाइस्ता के हत्यारोपी ससुरालियों की हो गिरफ्तारी
बागपत। दाहा गांव में विवाहिता शाइस्ता की चार जून को हुई मौत के मामले में मृतका के मायके वाले सोमवार को फिर एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे है और धमकी दे रहे है। पुलिस ने अभी तक केस को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में ही केस दर्ज कर रखा है। जबकि साईस्ता की जलाकर हत्या की गई है। उन्होंने फरार चल रहे आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी और केस की सहीं विवेचना करने की मांग की है। इस मौके पर पिता फीमुद्दीन, शहजाद, सोमीन, नफीस, रिजवान, इनाम, मेहताब, रेशमा, मीना, हसमुदा, कपूरी मौजूद रही।