फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम निवासी सत्यदेव पुसार बस स्टैंड पर कई साल से मोबाइल की दुकान करता था। चार दिन पहले उसने स्टैंड पर ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की तो दुकानदारों ने उसे बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, वहां से मेरठ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया । वहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर घर कोहराम मच गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिस पर लिखा है कि कस्बा टीकरी निवासी एक युवक के उस पर रुपये हैं। जिन्हें वह अभी देने में सक्षम नहीं था। युवक ने उस पर इतना दबाव बना दिया कि उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। दोघट पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें