फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को शराब में नशीली गोली दे जेब से हजारों रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली गोली देकर नगदी उड़ाई
विज्ञापन


बागपत। हरचंदपुर गांव में युवक को उसके दोस्तों ने शराब में नशीली गोली देकर 29 हजार रुपये जेब से निकाल लिए। पता चलने पर रुपये मांगे तो उसके साथ गाली-गलोज कर मारपीट की। उसने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव के युवक कर्मसिंह ने बताया कि वह 21 जून को अपने घर पर बैठा हुआ था, तभी गांव के ही उसके दो दोस्त घर पर आए। आरोपियों ने उसको शराब में नीद की गोली डालकर दे दी। वह बेहोश हो गया। आरोपी उसकी जेब से 29 हजार रुपये निकालकर ले गए। उसे दूसरे दिन होश आया तो इसका पता चला। एक आरोपी ने रुपये निकालना स्वीकार किया। उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है। 26 जून को रुपये मांगे तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रुपये बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें