बालैनी में जब्त वाहनों से हो रहा सामान गायब
बागपत। बालैनी थाना में मुकदमों से संबंधित वाहनों के सामान की खरीद फरोख्त बड़े स्तर पर चल रही है। शिकायत मिलने पर अफसरों ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। बालैनी थाने में चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन और मुकदमों से संबंधित वाहन खड़े हुए है। पुलिसवालों ने वाहनों से सामान निकालकर बेचने का काम शुरू कर दिया है। कार, ट्रैक्टर, बाइक समेत कई वाहनों के सामान निकालकर बेच डाला। इतना ही नहीं पकड़ी गई बाइकों को बगैर लिखा-पढ़ी करे छोड़ दी जाती है। इसकी शिकायत अफसरों से की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अफसरों से जांच शुरू कर दी। सीओ संजीव सुमन का कहना है कि इस तरह की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा इस तरह का कोई मामला नहीं है।