खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी जिले सिंह (75) रविवार की सुबह अकेले भैंसा बुग्गी में सवार होकर खेत में कार्य करने गया। जब वह खेत में कार्य कर रहा था। तभी समीप में बंधे भैंसें ने उनको टक्कर मार दी। इससे वृद्ध सिर में चोट लगने से गंभीर घायल होकर बेहोश हो गए। आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने वृद्ध को जमीन पर पड़ा देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत में पहुंचे और वृद्ध को खेकड़ा नगर में चिकित्सक के पास ले गए । चिकित्सक की सलाह पर परिजनों ने वृद्ध को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने सोमवार की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में सोमवार को वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार किया।