अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने अभियान चला कर कई वाहनों को सीज दिया। मेरठ-बागपत मार्ग पर डग्गामार वाहन चालकों व प्राइवेट बसों के मालिकों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बसों के मालिकों ने मामले की शिकायत एसपी बागपत से की। इस पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस को डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार डग्गामार वाहनों को सीज किया। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि किसी कीमत पर डग्गामार वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।