फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में दिल्ली पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बागपत पोस्ट ऑफिस में दबिश दी और मेरठ निवासी क्लर्क अमित गुप्ता को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कोतवाली पर हंगामा किया। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद क्लर्क को छोड़ दिया। दिल्ली के मायापुरी थाना से एसआई रवि के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट ऑफिस पहुंची और डाकघर में कार्यरत क्लर्क अमित गुप्ता निवासी मेरठ को उठाकर कोतवाली ले गई। इस दौरान कर्मचारियों ने दिल्ली पुलिस का विरोध किया और बिना किसी ऑर्डर के कार्रवाई पर आक्रोश जताया। दिल्ली पुलिस क्लर्क को कोतवाली लेकर पहुंची और आमद दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर क्लर्क को शहर में दूसरे स्थान पर ले गई। वहां उससे पूछताछ की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। एसआई रवि ने बताया कि चोरी के मामले में क्लर्क को पूछताछ के लिए लाया गया था। उसने मोबाइल फोन पर चोरी के किसी आरोपी से बात की थी। पूछताछ के बाद क्लर्क को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें