छपरौली (बागपत)। क्षेत्र की लूंब गांव में 30 मई को हुए सुधीर हत्याकांड में नामजद राजीव के घर की पुलिस ने कुर्की की। इससे पहले 22 जून को मेरठ के कंकर खेडा थाना क्षेत्र के दांतल गांव में उसके मकान पर कुकी वारंट चस्पा किया था। जिसमें उसे कोर्ट में उपस्थित होने की सूचना दी गई थी, लेकिन वह फिर भी उपस्थित नहीं हुआ। इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ दांतल गांव गए और राजीव के किराए के मकान के सामान की कुर्की की कार्रवाई की है।