फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने ऋण दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पीड़ित संजय पुत्र महेंद्र सिंह गांव शुक्रताल जनपद सहारनपुर ने दी कोतवाली में तहरीर मेें बताया दो युवकों का बड़ौत मेें कार्यालय है। युवक बड़ौत में सिंडिकेट बैंक से ऋण दिलाने का काम करते हैं। वह अपने साथी के साथ करीब एक साल पहले बड़ौत उनके कार्यालय में आया और ऋण दिलाने के लिए मिला। उन्होंने दो से तीन माह में 15 लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही खेती की जमीन की फर्द का कागज और 60 हजार रुपये जमा कराए। उन्होंने बताया कि एक साल से अधिक समय हो गया है। युवकों ने ऋण नहीं दिलाया। अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जमीन की फर्द और 60 हजार रुपये दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें