बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर स्थित संचित ब्रिक फील्ड भट्ठे से शनिवार की रात में एक मजदूर 27 हजार रुपये चुराकर ले गए। इस संबंध में भट्ठा मुनीम ने मजदूर को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। भट्ठा मुनीम वेद पाल सिंह पुत्र आजाद निवासी मलकपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा शनिवार की रात्रि वे भट्ठे के कमरे में सो रहे थे। भटठिे पर काम करने वाले एक मजदूर शिकोहपुर गांव का रहने वाला है, उसके कमरे में रखे 27 हजार रुपये चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह उसकी तलाश की, लेकिन वह भट्ठे पर नहीं मिला और भट्ठे पर स्थित अपने मकान से भी गायब था। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो