फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ोली रोड पर गली नंबर पांच में चार युवकों ने घुसकर एक युवक को जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। बड़ौली रोड पर सोनू पुत्र मोहर सिंह की शुक्रवार की रात्रि शादी थी। शनिवार को वह घर पर लोगों का हिसाब कर रहा था, तभी चार युवक आए और उसे तमंचों की बट से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उस पर तमंचे से गोली चलाई, लेकिन वह मिस हो गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग निकाले। इस संबंध में सोनू ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें