बिनौली (बागपत)।
चोरों ने जिवाना गुलियान गाव में बाहरी हिस्से मेें यूपी पुलिस के दो सिपाहियों के मकान सहित चार मकानों मेें चोरी की। चोर चारों मकानों से चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित 15 लाख का सामना चुराकर ले गए और सिपाही की भाभी की लाइसेंसी बंदूकें व कारतूस भी ले गए। सूचना पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शनिवार की रात में चोर जिवाना गुलियान गांव में रामकरण पुत्र दरियाव के मकान में घुसे । राम करण के दो बेटे अमित अमरोहा और राहुल आगरा मेें यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। घर के आंगन में रामकरण और उनकी पत्नी निर्मला देवी सो रहे थे। जब वे सुबह उठे तो उनका सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से करीब 20 तौला सोने के आभूषण, पौन दो किलो चांदी के आभूषण, 40 हजार की नगदी और भाभी मुकेश की लाइसेंसी बंदूक और करीब 20 कारतूस भी चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने रविंद्र पुत्र रामबीर सिंह के मकान पर धावा बोला, यहां पर परिवार सोया हुआ है, चोर यहां से 45 सौ नगदी, सोने की अंगूठी चुरा कर ले गए, इसके बाद समयदीन के मकान पर धावा बोला, वहां भी परिवार सोया हुआ था। चोर मकान से सोने के कुंडल, छुमकी, चांदी का लौटा और पांच हजार की नगदी चुराकर ले गए, इसी दौरान जाग होने पर चोर भाग निकले। चोरों ने घर के बाहर सो रहे सुनील पुत्र रमेश का मोबाइल भी चुराकर ले गए। गांव में चार घरों में चोरी होने की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश, सीओ रमाला राजीव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे । और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस ने गांव के बाहरी क्षेत्र के खेतों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दूसरी तरफ सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश मेें कई टीम बनाई हैं।
डॉग स्कवॉयड टीम को बुलाया
बड़ौत। चोरों की तलाश के लिए बागपत से फिंगर प्रिंट स्कवायड टीम बुलाई, उन्होंने घरों मेें प्रिंट लेकर जांच की, वहीं डॉग स्कवायड की टीम ने गांव पहुंचकर चोरों को तलाश किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। चोरी की वारदात से गांव के लोग भयभीत हैं।