फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने मायके में महिला को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने शहर की कश्यप कॉलोनी में विवाहिता पर हमला किया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

कश्यप कॉलोनी निवासी सुभाष ने अपनी बेटी ज्योति की शादी छह माह पहले सहारनपुर निवासी बल्ले के साथ की । शादी के बाद से पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा । एक माह पहले पति की पिटाई से महिला का तीन माह का गर्भपात भी हो गया । इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी । मंगलवार की शाम पति, सास, जेठानी, देवरानी, जेठ आदि बागपत पहुंचे और उसे जबरन ले जाने की जिद करने लगे। इस दौरान महिला ने जाने से मना कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इसकी सूचना मिलते ही दोनों पक्ष के लोग भी कोतवाली में पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गए। इस मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें