फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान आवंटन के दौरान ग्रामीणों में हुई झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। फौलादनगर गांव में राशन की दुकान आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीण दो पक्षों में बंट गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में नोंक झोंक हुई और झगड़े की आशंका बन गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। बैठक में झगड़े की संभावना को देखकर बैठक स्थगित कर दी। एडीओ एग्रीकल्चर तेजपाल सिंह, एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव मैन पाल ने बताया कि जगह कम होने एवं झगड़े की संभावना को देखकर बैठक स्थगित कर दी। अगली बैठक कर राशन की दुकान का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसओसी ने बामनौली में लोगों की सुनीं समस्याएं
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में किसानों द्वारा 16 मई को लखनऊ में अनशन की चेतावनी के बाद चकबंदी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को एसओसी अजय उपाध्याय ने गांव में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। रामरतन, कृष्णपाल, रामकुमार और घनश्याम ने पैमाइश कर जमीन दिलाने की मांग की। एसओसी ने 17 मई तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कुछ किसान एसओसी से मिलने नहीं पहुंचे। उनके परिजनों ने बताया कि चार किसान लखनऊ चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें