बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर शुक्रवार की रात में एक दुकान से व्यक्ति कैंपर चोरी कर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। व्यक्ति की चोरी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शनिवार को वीडियो सभी के मोबाइलों में पहुंच गई। चोरी करने वाला व्यक्ति कई नेताओं के साथ भी रह चुका है। यह घटना पूरे दिन चर्चा की विषय रही। दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि यदि कोई तहरीर लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।