बड़ौत (बागपत)।
पति की दुघर्टना में मौत हो जाने के बाद ससुराल वालों ने समस्त संपत्ति, जेवरात और नगदी लेकर महिला को बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। शुक्रवार को वह मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। यासीन जहान पुत्री मो. इब्राहिम निवासी मेरठ का निकाह अजहर अहमद पुत्र इकबाल बड़ौत के साथ 2008 में हुआ । कुछ दिन पहले अजहर की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। सुसराल वालों ने उसकी समस्त संपत्ति को बेच दिया और उससे जेवरात और नगदी छीनकर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। मेरठ जाकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। शुक्रवार को वह अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और सुसराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।