फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हाथ में पिन मारकर मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के हाथ में पिन मारकर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि वह शाम के समय कोर्ट रोड पर मोबाइल पर बातें करते जा रहा था। जब वह गाली नंबर दो के सामने पहुंचा तो पीछे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसके हाथ में पिन मारकर उससे स्मार्ट फोन लूट लिया। उसने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। परिजनों को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा, वहां उन्होंने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने लूट में तहरीर न लेते हुए मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित आरिफ ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मोबाइल बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें