फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजारी हप्पू की घेराबंदी को हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्राइम मीटिंग में एसपी जय प्रकाश ने 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू और अन्य वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अफसरों के साथ मंथन किया। उन्होंने थानावार केसों की समीक्षा की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रविवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। इसमें एसपी जय प्रकाश ने थानावार आपराधिक केसों की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने और जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है, उनका जल्द से जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले अपनी ड्यूटी लगन और ईमानदारी से करें। रात में गश्त करें। सीओ और थाना इंचार्ज औचक निरीक्षण करें। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू सहित अन्य वांछित चल रहे अपराधी पकड़े के निर्देश दिए। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा थाने में आने वाले पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार न करें। इसमें एएसपी अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, सीओ दिलीप सिंह और सभी थाना इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें