छपरौली (बागपत)। शेरपुर लुहारा गांव के जंगल में ईख के खेत में लगी आग बुझाने के लिए जाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही से युवक की मौत होने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
छपरौली क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव के एक किसान के खेत में छह नवंबर को हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई । इससे उसकी ईख की फसल में आग लग गई । पता चलने पर काफी लोग खेत की ओर दौड़े। इस दौरान 12वीं का छात्र शेखर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह से झुलस गया। उसको दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया । वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विद्युत लाइन पहले से खेत में टूटी पड़ी थी। शिकायत करने के बाद भी लाइन को नहीं जोड़ । विद्युत निगम की लापरवाही से युवक की जान गई है। इस मामले में निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।