फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने बिनौली रोड पर चेकिंग के दौरान 307 में वांछित चल रहे एक बदमाश समेत दो लोगों को तमंचे व चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए बदमाशों में विजय पुत्र नरेंद्र न्यू राम नगर और अंकित लौहड्डा गांव के रहने वाले है। विजय नवंबर माह में न्यू रामनगर में टिंकू उर्फ पिंकू पर गोली चलाने के मामले में वांछित चल रहा था। जबकि अंकित लौहड्डा उसका साथी है। पुलिस को सूचना मिली कि ये बड़ौत की और से आ रहे है। सूचना पर बिनौली बस स्टैंड के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो ये आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। दोनों से एक-एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने न्यू राम नगर निवासी नीरज पुत्र पीतम को हरियाणा से तस्करी कर लाई गई देसी शराब के 50 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें