फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या का 40 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पांची गांव में किसान अमित त्यागी की हत्या का पुलिस 40 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा रखे हैँ।
विज्ञापन

पांची गांव में मंगलवार की रात में आठ बजे किसान अमित त्यागी खेत की रखवाली करने गया । जब वह देर रात तक भी नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रात्रि में 12 बजे के लगभग उसका शव सरकारी नलकूप के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की। घटना के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया । चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। मृतक केे भाई प्रमोद ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस 40 घंटे बाद भी खाली हाथ है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से परिजन व ग्रामीण भयभीत है, क्योंकि वर्ष 2014 में इसी तरह तीन घटनाएं हुई । तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी । पुलिस घटना का आज तक खुलासा नहीं कर पाई। एएसपी रण विजय सिंह नेे बताया कि हत्या के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई । संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया हुआ है। घटना का जल्दी खुलासा किया जाएगा।

पुलिस का डॉग सड़क पर जाते ही रूक गया
बागपत। पुलिस ने बताया कि किसान की हत्या करने के बाद आरोपी किसी वाहन में सवार होकर भाग थे। डॉग स्क्वायड की टीम ने मंगलवार रात में ही पहुंच कर जांच की थी। पुलिस का डॉग घटना से सड़क तक जाता और फिर रुक जाता। जिससे साफ है कि आरोपी हत्या करने के बाद सड़क पर खड़े वाहन में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें