फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून खराबे में भी पीछे नहीं हैं जनपद में महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। खून खराबा करने में अब जनपद की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। एक या दो नहीं बल्कि पिछले छह माह में ऐसी कई बड़ी वारदात हुई हैं। इनमें महिलाओं की भूमिका रही। बड़ौत में उद्यमी की हत्या में महिला ममता को नामजद किया । हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी और वारदात का खुलासा नहीं हुआ है। हरियाणा से शराब की तस्करी करने में कई महिलाओं का नाम सामने आ चुका है। धनौरा सिल्वरनगर में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मां के साथ मिलकर युवती ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

केस-1
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में 20 अप्रैल को बीए की छात्रा खुशबू ने अपनी मां मोहन देवी के साथ मिलकर किसान सत्यपाल उर्फ नीटू की गोली मारकर हत्या की। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


केस-2
छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव में 25 मई को किसान अजीत सिंह की उसकी ही बेटी ने अपने प्रेमी मुकुल को सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने बेटी और प्रेमी को गिरफ्तार कर खुलासा किया। दोनों ही जेल में बंद है।

केस-3
रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में 16 जून को पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में फायरिंग हुई। ग्रामीण मोहकम की मौत हो गई थी। पुलिस ने सोनिया, उसके भाई अजीत, बुआ बिमला, फुफेरे भाई भगत सिंह और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


केस-4
रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव में पत्नी ने दो लोगों के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट की । इससे पति सुनील की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई । पुलिस आरोपी पत्नी रितु सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें