फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियो की पिटाई से विवाहिता की दर्दनाक मौत, मायके वाले परिजनो ने पुलिस को दी घटना की सूचना।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों की पिटाई से घायल विवाहिता ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ पुत्री को मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में मंगलवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटा। पड़ोसियों के सूचना मिलने पर विवाहिता के परिजन खेकड़ा पहुंचे और उन्होंने विवाहिता को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया । मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात्रि में विवाहिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। विवाहिता की मृत्यु की सूचना मिलने पर मृतका विवाहिता के परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतका के परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में ससुराल पक्ष के लोगों एवं उसके पति के खिलाफ अपनी पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें