फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली के बदमाश उपेंद्र उर्फ उप्पा का बी वारंट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत पुलिस ने तीन माह पहले हुई स्कार्पियो लूट व चालक की हत्या के मामले में मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी आदेश के ममेरे भाई उपेंद्र उर्फ उप्पा को बी वारंट पर पूछताछ के लिए लिया है। वह मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

23 अप्रैल को बावली निवासी उपेंद्र उर्फ उप्पा ने अपने ममेरे भाई आदेश निवासी भौरा खुर्द, राहुल निवासी सिसौली जिला मुजफ्फरनगर के साथ शादी समारोह में बड़ौत जाने के लिए दिल्ली से स्कार्पियो कार बुक की थी। बड़ौत पहुंचने के बाद तीनों ने स्कार्पियो गाड़ी लूट ली थी। चालक की हत्या कर कांधला के जंगल में फेंककर भाग निकले थे। बड़ौत कोतवाली में तीनों बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। 23 मई को मुजफ्फरनगर पुलिस ने उपेंद्र उर्फ उप्पा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आदेश व राहुल फरार चल रहे थे। बड़ौत कोतवाली ने आदेश पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। चार दिन पहले मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक लाख के इनामी आदेश को मुठभेड़ में मार गिराया था। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर पुलिस ने उपेंद्र उर्फ उप्पा को न्यायालय में पेश किया। बड़ौत पुलिस ने न्यायालय में आरोपी को बी वारंट पर लेने के लिए अर्जी लगाई। न्यायालय ने बी वारंट स्वीकृत कर दिया। बड़ौत पुलिस आरोपी से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।

लूट व हत्या में पुलिस ने झूठा फंसाया
कोर्ट में पेशी पर आया बदमाश उपेंद्र उर्फ उप्पा बोला कि स्कार्पियो लूट व चालक की हत्या से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। 23 मई को वह लूट व हत्या के मुकदमे में बागपत न्यायालय में सरेंडर करने आ रहा था। राष्ट्र वंदना चौक से एसटीएफ मुजफ्फरनगर पकड़ कर ले गई थी। बाद में शामली से उसकी गिरफ्तारी दिखाई थी। वह परिवार व आदेश से भी दूर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें