फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा गांव के जंगल में तीन नलकूपों के उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। क्षेत्र के दाहा गांव के जंगल में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर स्थित राणा फिलिंग सेंटर के पास बुधवार की शाम हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे किसान हरपाल, सुभाष, अमित आदि के नलकूपों के मोटर, स्टार्टर, आपरेटर, मैन स्विच, कटआउट, केबल आदि जलकर खराब हो गए। नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जर्जर विद्युत लाइन के तार बदलवाने एवं मुआवजा दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्दी समस्या का समाधान नहीं कराया तो धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर यज्ञपाल, कपिल, हरपाल, नरेंद्र, सुभाष, भूषण, सुखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें