फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना में युवक की रस्सी से फांसी लगाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव 28 वर्षीय युवक की रस्सी से फांसी लगाकर हत्या कर दी। उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के मामा ने तहरीर दी।
विज्ञापन

पिलाना गांव निवासी अमित (28) पुत्र सुरेश मजदूरी करता था। पत्नी काजल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात में कमरे में पति व बच्चे के साथ सोई थी। बुधवार की सुबह पांच बजे पति दुकान पर बीड़ी लेने चले गए। पति के जाने के बाद वह फिर से सो गई। जब उठी तो पति का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसकी रस्सी से फांसी लगाकर हत्या की गई। महिला ने मृतक के मामा सुरेंद्र निवासी नेकपुर गांव के थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एएसपी रण विजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एएसपी ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के मामा ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ने बताया कि युवक की रस्सी से फांसी लगाकर हत्या की गई है। उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्या में परिचितों पर ही शक की सुई घूम रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन


पुलिस के गले नहीं उतर रही कहानी
अमीनगर सराय। मृतक की पत्नी काजल ने जो बयान दिया है, पुलिस उसकी जांच कर रही है। पत्नी का खुद कहना है कि वह एक ही कमरे में थे। पुलिस इस बिंदू पर जांच कर रही है।

पांच बजे घर के बाहर बैठा था मृतक
अमीनगर सराय। पिलाना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे के लगभग मृतक अमित घर के बाहर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसके बाद वह घर में अंदर चला गया। कुछ देर बाद उसकी हत्या की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें