फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पति ने दिया तीन तलाक, प्रेमी ने भी शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को शादी का झांसा देकर कई माह तक यौन शोषण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। दूसरी तरफ प्रेमी ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। वर्तमान समय में महिला छह माह की गर्भवती है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जनपद के एक गांव निवासी महिला की शादी आठ साल पहले बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई । आरोप है कि शादी के बाद उसे बच्चा नहीं हुआ। इस कारण पति उसका उत्पीड़न करने लगा। कुछ माह पहले पड़ोसी युवक से उसकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि युवक कई माह तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। साथ ही पति से तलाक लेेने का दबाव बनाया। जब वह गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसे शादी करने से इंकार कर दिया। दूसरी तरफ 24 जून को पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
महिला कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। सने एसपीको प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाकर सुरक्षा दिलाने की मांग की। उसने कहा आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। कभी भी उसका हत्या कर सकते हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीड़ित को उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें