खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी प्रवीन रविवार की सुबह करीब दस बजे घायल अवस्था में खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह के समय वह गांव में स्थित दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने रंजिश को लेकर लाठी डंडों से हमला कर घायल करा दिया। घायल ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घायल का खेकड़ा सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया।