फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी बार्डर पुलिस ने ककौर खुर्द में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के लोनी बार्डर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी की तलाश में ककौर खुर्द गांव में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस बैरंग लौट गई।
लोनी बार्डर थाने के एसआई सतेंद्र राणा, रविंद्र कुमार रविवार को छपरौली थाने में पहुंचे। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ककौर खुर्द गांव में दबिश दी। एसआई ने बताया कि गांव का एक युवक लोनी बार्डर थाने में मकान किराए पर लेकर रहता था। उसने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है। वह तभी से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के मकान पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला । इसके बाद पुलिस लौट गई। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि लोनी बार्डर थाना पुलिस दबिश देने आई, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें