बिनौली (बागपत)।
शामली जनपद के सियानंद हत्याकांड में नामजद हत्यारोपी की तलाश में शामली पुलिस ने मंगलवार को सुबह बिनौली में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। शामली जनपद के बरला जट गांव के किसान सियानंद की मई माह में गोली मारकर उस समय हत्या कर दी। जब वह गन्ना मिल में गन्ना चलवाकर बुग्ग्गी में वापस जा रहा था। इस हत्याकांड में बिनौली के गांव के लोग आरोपित हैं। इनकी तलाश में कोतवाली शामली पुलिस ने बिनौली पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के मामले आरोपितों की तलाश में शामली पुलिस यहां आई, लेकिन कोई भी आरोपित घर पर नहीं मिला।