फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्म शोधन इकाई पर कच्चा माल लेकर आई गाड़ी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में चल रही चर्म शोधन इकाई पर रविवार को कच्चा उतार रही गाड़ी को पकड़कर पुलिस ने सीज कर दिया। रविवार की रात में पुलिस को सूचना मिली की कि भड़ल गांव में मिनी ट्रक से चर्म शोधन इकाइयों पर कच्चा माल उतारा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि भड़ल गांव में अधिकारियों के निर्देश हैं कि किसी भी कीमत पर चर्म शोधन का कार्य नहीं चलने दिया जाए। चेतावनी के बावजूद कच्चा माल मंगाया । पुलिस ने कच्चे माल से लदी पकड़कर सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें