बड़ौत (बागपत)।
एक युवक को ससुराल वालों ने जबरन चाकू के बल पर तलाक देने को कहा और न देने पर युवक तभी से गायब है, उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी। खुशनदा पत्नी नसीम कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। उसने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि उसके बेटे आफिर का शादी 6 जुलाई 2017 को पठानकोट निवासी गुलस्ता के साथ हुआ। उनका का एक वर्ष का बेटा भी है और वे अपने ससुराल मेें रह रहा था। बताया कि ससुराल वालों ने आरिफ को 30 मई 2019 को मारपीट की और गर्दन पर चाकू रखकर तलाक का दबाव बनाया और बेटे को गायब कर दिया, तभी से वह लापता है। इस संबंध में उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, उसने सीएम को भेज पत्र मेें मांग की बेटा बरामद कराकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की मांग की।