फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी ने कोतवाली में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में कक्षा चार की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी ने कोतवाली में पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। आरोपी ने कहा उसने छात्रा का नाम पूछा था, छेड़छाड़ नहीं की । उसे रंजिश में फंसाया गया है। आरोपी ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने एवं महिलाओं से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। दूसरी तरफ सोमवार की रात में छेड़छाड़ के आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली कक्षा चार से रविवार को सब्जी मंडी मार्ग पर एक युवक ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़े। साथ ही आरोपी ने उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी की लोगों ने पकड़ कर पिटाई की। आरोपी लोगों के चंगुल से भाग निकला। छात्रा की मां ने कोतवाली में आरोपी मोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार को आरोपी मोनू ने कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रविवार को आरोपी घर से बाहर जा रहा था। रास्ते में कक्षा चार की छात्रा मिली। उसने छात्रा से उसका नाम पूछ लिया। कोई छेड़छाड़ नहीं की । रंजिश उसे फंसाया है। आरोपी मोनू ने आरोप लगाया कि 50-60 लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसके परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ की। पिटाई में उसे गंभीर चोटें लगी। मेरठ के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। इस संबंध में सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें