खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार की रात में एक कार सवार की मेरठ सुभारती मेडिकल कॉलेज के गेट पर मौजूद गार्ड और बाउंसर से कहासुनी हो गई। इसके कार सवार ने बाउंसर मनोज नागर पुत्र बिजेंद्र नागर पर गोली चला दी। गोली लगने पर मनोज नागर की मौत हो गई और गार्ड कृष्णवीर पुत्र जवाहर घायल हो गया था। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से गोली चलाने वाले दो हमलावरों की पहचान हो गई। आरोपी खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी है। जो हाल ही में मेरठ में ही रहता है। पुलिस ने सोमवार की रात्रि में खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी के परिवार की एक महिला को अपने साथ मेरठ ले गई। उक्त मामला गांव में चर्चा का विषय बना है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।