फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता कालोनी में परिवार पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माता कालोनी में परिवार पर हमला, चार घायल
विज्ञापन

बागपत। शहर की माता कालोनी में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट की। झगड़े में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

माता कालोनी बागपत निवासी शौकीन ने बताया कि उसका फुफेरे भाई से विवाद हो गया था। शुक्रवार को उसका बेटा रिजवान मस्जिद से नमाज अदा कर वापस घर लौट रहा था। इसी समय कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। बचाव में आए परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। झगड़े में शौकीन, उसके बेटे रिजवान, फरमान व भाई बंटी घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं नया गांव हमीदाबाद में ईद के दिन हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के लालू, काले, फिरोज व दूसरे पक्ष के सलीम घायल हो गए। पुलिस ने चारों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें